जोधपुर, शहर के सूरसागर हलके में तीन दिन पहले एक युवक ने नहर में कूद कर अपनी जान दी थी। अब मृतक के चाचा ने इसमें आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी है। मामला दलित वर्ग से जुड़ा होने पर इसकी जांच एसीपी प्रतापनगर की तरफ से की जा रही है।

एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा ने बताया कि इंद्रोका निवासी सेठाराम पुत्र बंशीलाल बावरी का शव नहर में मिला था। इसके चाचा बालरवा तिंवरी निवासी जालाराम पुत्र राणाराम का आरोप है कि सेठाराम से इंद्रोका निवासी देवीसिंह पुत्र मोहन सिंह से पैसों को लेनदेन का विवाद था।

Buy Now

एक दिन देवीसिंह ने बकरे को मार दिया और उसकी खाल निकालने के लिए सेठाराम को बुलाया। सेठाराम ने बाद में बकरे की खाल निकाली। घटना का पता बकरा मालिक को चलने पर उलाहना दी गई। इस पर देवीसिंह ने सेठाराम से कहा कि वह बकरा वध का इल्जाम खुद पर ले ले तो वह उससे मांग रहा रूपए माफ कर देगा।

इस बात को लेकर दोनों के बीच नोंकझोंक भी हुई थी। तीन दिन पहले सेठाराम ने नहर में कूद कर अपनी जान दे दी। एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर बुधवार को जालाराम की तरफ से देवीसिंह के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। इसमे आत्म हत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप लगा है।

>>> चालानी गार्ड को धक्का देकर भागने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Check price & offers👆

Amazon