Doordrishti News Logo
  • 1871 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज
  • 25 हजार 172 एक्टिव केस
  • संक्रमण दर 49.64 फीसदी हुई
  • अब तक 16,945 मरीज डिस्चार्ज

जोधपुर, सोमवार को 1915 नए संक्रमित मिले और 20 लोगों की मौत हो गई। 1871 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब जोधपुर में 25 हजार 172 एक्टिव केस है। मई माह में जोधपुर शहर में आई कोरोना की सुनामी अब भारी पड़ऩे लगी है। मई माह के पहले दस दिन में 318 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं।

जोधपुर में आज महज 3,857 सैंपलों की ही जांच की गई। इसमें से करीब आधे सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस तरह संक्रमण दर अब तक की सर्वाधिक 49.64 फीसदी तक पहुंच गई। यानि प्रत्येक दूसरा व्यक्ति पॉजिटिव आ रहा है। मई माह में रोजाना औसतन 31 से अधिक लोग दम तोड़ रहे है। संक्रमितों की बढ़ती मृत्यु दर ने लोगों को डरा दिया है। इसका असर शहर में लागू लॉकडाउन में साफ नजर आने लगा है। अब लोग पहले की अपेक्षा बेवजह घर से कम संख्या में बाहर निकल रहे है।

जोधपुर में मई के पहले दस दिन में ही संक्रमितों की संख्या बीस हजार को पार कर गई है। अब तक कुल 21,570 संक्रमित मिल चुके है। यानि रोजाना दो हजार से अधिक नए मरीज सामने आ रहे है। इस अवधि में अब तक 16,945 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा सका है। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या पच्चीस हजार से अधिक बनी हुई है। एक्टिव केस अधिक होने के कारण अस्पतालों को राहत नहीं मिल पा रही है।

ये भी पढ़े :- पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ ने आक्सीजन प्लांट के लिए जिला कलेक्टर को सौंपे 21 लाख रु.

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026