निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 185 लाभान्वित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 185 लाभान्वित। शहर में प्रांतपाल लायन राम किशोर गर्ग की प्रेरणा से आओ खुशियां बांटो के तहत रविवार को लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा, लायंस क्लब जोधपुर आगाज, स्टर्लिंग मल्टीस्पेलटी हॉस्पिटल अहमदाबाद एवं हनुमान मंदिर सेवार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में नरपत सांखला के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का उद्घाटन नरपत सिंह सांखला एवं भामाशाह सांखला बिल्डर ने हनुमान मंदिर परिसर लालसागर में किया।
कोषाध्यक्ष नितेश दवे ने बताया कि सुबह से ही शिविर में स्वास्थ्य परामर्श लेने को लोगों का तांता लगा रहा। लायंस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा,लॉयंस क्लब जोधपुर आगाज एवं स्टर्लिंग मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक हुआ।
स्टर्लिग अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग चिकित्सक डॉ हिमांशु माथुर ने बताया कि आम जन को जागरुक होना चाहिए,कोई भी बीमारी गंभीर जरूर है लेकिन इसका इलाज समय रहते संभव है। कैंप का शहर के कई गणमान्य लोगों ने अवलोकन किया और क्लब की प्रशंसा की। लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा के लायन नरेंद्र सिंह कच्छावा ने इस पुण्य कार्य के लिए हनुमान मंदिर सेवार्थ ट्रस्ट लाल सागर प्रांगण को कैंप के लिए उपलब्ध कराने के लिए लायंस क्लब मरुधरा की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया।
लायन सचिव प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सभी चिकित्सकों स्टर्लिंग अस्पताल से आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर नरपत सिंह सांखला ने कहा कि आज के इस महंगाई में आम आदमी के लिए बीमारियों का इलाज एवं जाँचें करवाना बहुत पीड़ा दायक व मुश्किल होता है।
उन्होंने लॉयंस क्लब जोधपुर मरुधरा एवं स्टर्लिंग हॉस्पिटल अहमदाबाद का एवं हनुमान मंदिर एवं महादेव मंदिर सेवार्थ ट्रस्ट लाल सागर मंडोर को सेवा को सर्वोपरि रखते हुए हमारे जोधपुर के सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर एवं जांच के आयोजन के लिए धन्याद दिया और कहा या मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
हनुमान मंदिर सेवार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष मघराज पंवार,सचिव लवजीत सिंह टाक, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह टाक,उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह देवड़ा एवं संरक्षक किशोर सिंह टाक का सक्रिय सहयोग रहा। लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा के साथ मिलकर भविष्य मे इस पुण्य सेवा कार्य हेतु हमेशा साथ देने का आश्वासन दिया।
क्लब सचिव प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि लोगों में बढ़ते विभिन्न प्रकार के रोग से बचाव व जागरूकता हेतु लायंस क्लब जोधपुर मरुधरा इस तरह के कैंप का आयोजन करता है। भविष्य मे भी इस तरह के कैंप आयोजित करने का प्रयास करेगा ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाभ मिलता रहे।
कोषाध्यक्ष नितेश दवे ने बताया कि कैंप में सबसे ज्यादा 153 मरीज़ हड्डी रोग एवं स्पाइन इंजरी से ग्रसित पाए गए,जिनका विशेषज्ञ डॉ हिमांशु माथुर एवं डॉ अंकित प्रजापति ने जांच एवं परामर्श दिया। कैंसर के डॉकटर नितीन सिंघल ने 32 मरीजों को परामर्श दिया। मार्केटिंग हेड स्टर्लिंग मल्टीस्पेलटी हॉस्पिटल के अभीषेक राजपुरोहित ने कैंप को सफ़ल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ हिमांशु माथुर ने जोधपुर में सभी चिकित्सकों को सहयोग में मदद की।
महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज
लायन नितेश दवे,सुरेश कुमार आचार्य, अर्जुन सिंह गहलोत एवं प्रवीण सिंह परिहार ने रजिस्ट्रेशन का जिम्मा संभाला। हड्डी जोड़ विशेषज्ञ डॉक्टर हिमांशु माथुर ने बताया कि यदि आम लोग रोजाना थोड़ा एक्सरसाइज,सात्विक भोजन, प्राणायाम,ध्यान,सुबह शाम एक से दो किलोमीटर पैदल चले तो बीमारी स्वतः ही दूर भागेगी।
कैंप में लॉयंस क्लब जोधपुर मरुधरा के अध्यक्ष लायन डॉ महेंद्र सिंह सांखला, सचिव प्रवीण सिंह परिहार,कोषाध्यक्ष नितेश दवे,पूर्व प्रांतपाल डॉ संजीव जैन,उगम सिंह गहलोत,ओमप्रकाश गोलेछा,मोहन सिंह सोलंकी,कमलेश खेतानी, अशोक कुमार गहलोत,हस्तीमल भाटी,राकेश बंसल,पवन लोहिया,कन्हैया लाल कंसारा,विजय अग्रवाल,प्रमोद पंवार,सुरेश आचार्य,अमित जैन,अरुण धारीवाल,डॉ मंजूलता सांखला,डॉ कुलबीर सिंह चोपड़ा,डॉ नटवर सिंह पुरोहित,सुमेर सिंह कच्छावा,किशन सिंह देवड़ा,किरण बियानी,शशि त्रिवेदी,मधु राठी,मुकेश दवे, राजेंद्र दवे,अमित जैन उपस्थित थे।
