सेवानिवृत एएसआई के मकान में 17.50 लाख की नगदी चोरी

  • रिटायरमेंंट और पेंशन का पैसा रखा था
  • रात को घूमने निकले आधी रात को लौटे
  • तब पता लगा

जोधपुर,सेवानिवृत एएसआई के मकान में 17.50 लाख की नगदी चोरी। शहर के कमला नेहरू नगर तृतीय विस्तार में रहने वाले सीआरपी एफ से सेवानिवृत एएसआई के मकान में 17.50 लाख की नगदी चोरी हो गई। घटना 7 अप्रेल रात की है। वे रात को घूमने निकले थे और वापिस आधी रात को लौटे थे। पत्नी और बेटा सालोड़ी गांव गए हुए थे।इस बारे में प्रतापनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है।

यह भी पढ़ें – भाविप स्वस्थ समर्थ संस्कारित भारत के लिए कृत संकल्प है-शर्मा

कमला नेहरू नगर तृतीय विस्तार योजना में रहने वाले सीआरपीएफ से सेवानिवृत एएसआई नैनाराम पुत्र गिरधारीराम जाट की तरफ से यह मामला दर्ज कराया गया है। इनके अनुसार वे 2020 से जोधपुर में रह रहे हैं। सेवानिवृति के बाद से ही कमला नेहरू नगर तृतीय में रह रहे हैं। 7 अप्रैल को उनकी पत्नी और छोटा बेटा सालोड़ी पीहर गए हुए थे। उनका मूल गांव बालेसर में बावरली में है। 7 अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे वे घूमने के लिए बाहर गए थे वापिस रात ढाई बजे लौटे,तब बाहर कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर बक्से का भी ताला टूटा मिला। उसमें रखी थैली को बाहर निकाल कर सामान अस्त व्यस्त कर दिया गया था। थैली में उनकी पेंशन और उधारी के 17 लाख 50 हजार रुपए रखे थे जो अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। मामले में प्रतापनगर पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल चोर का सुराग हाथ नहीं लगा है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: