Doordrishti News Logo

जोधपुर, महामंदिर के इंद्रा कॉलोनी- भदवासिया के बीच सिटी बस में यात्री की जेब कट गई। शातिर जेब तराश कट लगाकर 15 हजार रूपए ले उड़ा। पता लगने पर पीडि़त ने महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी। पुलिस अब इसमें जांच कर रही है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि मूलत: भोजासर के चोतिना लक्ष्मण नगर हाल इंद्रा कॉलोनी निवासी बालाराम जाट पुत्र तुलछाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि इंद्रा कॉलोनी से भदवासिया की तरफ जाने वाली सिटी बस में सवार हुआ था। तब भीड़ मेंं किसी शातिर ने उसके पेंट के पिछली जेब से पंद्रह हजार रूपए पार कर लिए। सिटी बस से उतरने के उपरांत उसे जेब कटने का पता चला। किसी शातिर ने जेब पर कट लगाकर यह रकम उड़ाई। पुलिस ने अब इसमें पड़ताल आरंभ की है। पूर्व के जेब तराशों को थाने लाकर पूछताछ आरंभ की गई है।

ये भी पढें – कांग्रेस की लीला मदेरणा बनी जोधपुर जिलाप्रमुख

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026