Doordrishti News Logo

25 लाख कीमत की 127 ग्राम एमडी पकड़ी,दो बाइक सवार गिरफ्तार

  • झंवर पुलिस की कार्रवाई
  • बाइक सवार संदिज्ध लगने पर रुकवाया था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),25 लाख कीमत की 127 ग्राम एमडी पकड़ी, दो बाइक सवार गिरफ्तार। झंवर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए दो बाइक सवारों के कब्जे से 127 ग्राम एमडी बरामद की है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि थाना से रवाना हुआ जाब्ता कस्बा झंवर,जानादेसर फांटा गश्त करता हुआ सारणों की ढाणी सरहद बडला नगर पहुंचा,जहां एक टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल पर दो लड़के आते हुई दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने व रात्रि के समय होने से थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा रुकवाने का इशारा किया तो वह दोनों भागने लगे।

ट्रांसफार्मर के बाहर मेटल फेंसिंग को लेकर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

थानाधिकारी मय जाप्ता द्वारा पीछा कर तुरन्त दस्तयाब किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 127 ग्राम एमडी बरामद हुई। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों राहडो की ढाणी बडला नगर पुलिस थाना झंवर निवासी शेखर पुत्र श्रीराम बिश्नोई और अजीत नगर बडला नगर निवासी भगवानसिंह पुत्र सगतसिंह को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।