ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे
एयरपोर्ट पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस ने वापस होटल भेजा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे। ईरान- इजराईल के मध्य चले युद्ध की वजह से जोधपुर के 120 श्रद्वालु दुबई में फंस गए हैं। सूरसागर बड़ा रामद्वारा के संत अमृतराम की कथा के लिए ये सभी 120 लोग दुबई गए थे। 24 से 28 फरवरी तक दुबई में होटल सेवन सीज होटल में कथा थी। ये सभी जन 23 फरवरी को दुबई गए थे। कथा 28 फरवरी को पूरी हुई तो वे वापस आने वाले थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडोर और सूरसागर माली समाज के करीब 100 लोग शामिल होने गए थे। कथा शनिवार को पूर्ण होने के बाद सभी आबुधाबी एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें उड़ान रद्द होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने उन लोगों को वापस होटल भेज दिया। दुबई में फंसे लोगों ने केंद्रीय सरकार से तत्काल मदद की मांग की है।
पुलिस ने जोड़ें की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला
बमबारी के कारण एयरपोर्ट बंद लोग फंसे
सभी लोग शनिवार रात एक बजे की फ्लाइट से दुबई से भारत के लिए आने वाले थे,लेकिन वहां हो रही बमबारी के कारण एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। जिस वजह से दुबई पुलिस ने सभी 120 लोगों को पुनः होटल में भेज दिया। अभी यह तय नहीं है कि ये लोग वापस अपने देश कब लौट सकेंगे।
लगातार मिसाइल हमलों से दहशत
घटना के कारण सभी यात्री भी घबराए हुए हैं। कथा के चलते यह सभी दुबई गए थे। अमेरिका और इजराईल के ईरान पर अचानक किए हमले से वे लोग फंस गए हैं।
सभी लोग मीना बाजार स्थित एक होटल में अस्थायी जगह रुके हुए हैं
दुबई में हो रहे लगातार मिसाइल हमलों की खबर से वे लोग भयभीत हैं। यहां उनके परिजन चिंता में हैं। जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत से राज्य और केंद्र सरकार से तत्काल मदद दिलाने की मांग की है।
