Doordrishti News Logo
    • शनिधाम परिवार व सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी के आयोजन
  • शास्त्रीनगर स्थित शनिधाम परिसर में होगा यज्ञ

जोधपुर, कोरोनावायरस की पूर्ण मुक्ति के लिए शनि अमावस्या के अवसर पर शनिवार को शास्त्रीनगर स्थित शनि धाम परिसर में शनिधाम महंत पंडित हेमंत बोहरा के सानिध्य में 108 कुंडीय शनि यज्ञ आयोजित किया जाएगा।

जिसमें कोविड की निर्धारित गाइडलाइन की पालना पूरी तरह से की जाएगी। शनिधाम परिवार और सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस 108 कुंडीय यज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोसायटी अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण देश और दुनिया में जिस तरह के हालात बने हैं उससे कोई भी अछूता नहीं है।

108-kundi-shani-yagya-organized-on-shani-amavasya

भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार यज्ञ का अपना महत्व रहा है और कल शनि अमावस्या के अवसर पर शनि धाम परिसर में 108 कुंडीय शनि महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कोरोनावायरस को देखते हुए सरकार की गाइड लाइन की पूरी तरह से पालना की जाएगी।

सोशल डिस्टेंस की पालना के साथ साथ सभी मास्क लगाकर रहेंगे और सेनेटाइजर व मास्क की भी व्यापक व्यवस्था रहेगी। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश टाटिया, राजस्थान के लोकायुक्त जस्टिस पीके लोहरा, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल एवं राष्ट्रीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेखराज अवस्थी यज्ञ में आहुतियां देंगे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026