Doordrishti News Logo

जोधपुर, राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन की पालना करते हुए शास्त्रीनगर, ए सेक्टर स्थित सिगंणापुर शनिपीठ, शनिधाम भक्तों के लिए मंगलवार से खोला जाएगा। प्रातः 6:00 बजे मंगला आरती के साथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे, सुबह 09.00 बजे से 108 हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ प्रारंभ होगा।

मंदिर में सामाजिक दूरी, कोरोना गाइड लाइंस की पालना के तहत भक्तों को दर्शन करवाए जाएंगे। भक्तों के लिए सुबह 6:00 से शाम 4:00 बजे तक दर्शन करने की व्यवस्था रहेगी इस दौरान मंदिर प्रबंधन द्वारा निगरानी व कोरोना गाइड लाइंस की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। संध्या आरती मंदिर प्रबंधन व पुजारी करेंगे।

Buy Best deals everyday👆

इसी कड़ी में आज शनि धाम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन महंत हेमंत बोहरा के सानिध्य में किया गया। पौधारोपण के अंतर्गत कदंब,कचनार, गुल्लर, चीकू, चंदन, नींबू, आम, लेमन ग्रास,अशोक, श्वेत अपराजिता सहित अन्य औषधीय पौधे लगाए गए।

शनिधाम पार्क में श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी नारायण राम, शनिधाम प्रवक्ता अशोक चौधरी, शंकर दुधवाल, गणपत सोलंकी, रामदयाल, मनीष कुमार सहित अन्य साथियों की भागीदारी उत्साह वर्धक रही।

>>> विधायक ने किया ब्लॉक कार्य व हॉल का लोकार्पण

Click image to Check details👆
Shop now.👆

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026