विवाद में युवक का अपहरण, मारपीट कर निर्वस्त्र किया

जोधपुर(डीडीन्यूज),विवाद में युवक का अपहरण, मारपीट कर निर्वस्त्र किया। शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र में एक दलित युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी उसे सूने स्थान पर लेकर गया और जहां निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया। बाद में छोड़े जाने पर जान की धमकीं दी गई। पीडि़त ने विवेक विहार थाने में रिपोर्ट दी है।

साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के 48 हजार रुपए रिफंड

सालावास के एक युवक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि गुरुवार को अशोक देवासी उसे अपनी बाइक पर बिठाकर ले गया। बाद में एक सूने स्थान पर मारपीट की और फिर निर्वस्त्र कर वीडियो बना दिया। उसे वीडियो के संबंध में किसी को बताए जाने की बात पर जान की धमकीं दी। विवेव विहार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब आरोपी की तलाश आरंभ की है। इनके बीच आपसी विवाद होना भी बताया जाता है। मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।