Doordrishti News Logo

मानसिक परेशानी में युवक ने लगाया फंदा

जोधपुर, निकटवर्ती मथानिया के तिंवरी स्थित गवारिया बस्ती में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वजह पता नहीं चली है। मगर वह मानसिक रूप परेशान हो सकता है, ऐसा बताया जाता है। मथानिया पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सुरेश पुत्र तारूराम गवारिया की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया उसके भाई 30 वर्षीय ढगलाराम गवारिया ने घर में पंखे के हुक में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: