Doordrishti News Logo

जोधपुर, रेल प्रशासन की ओर से पूरी व जोधपुर के मध्य 02093/02094 पुरी-जोधपुर-पुरी साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन पुरी से 20 जनवरी व जोधपुर से 23 जनवरी से चलेगी। यह पुरी से जोधपुर के लिए 02093 नंबर के साथ (प्रत्येक बुधवार ) व जोधपुर से पूरी के लिए 02094 नंबर के साथ (प्रत्येक शनिवार) को चलेगी.
इसमें 5 एसी थ्री,1एसी टू,1एसी -प्रथम,9 स्लीपर, 4 सामान्य,1 पेंट्रीकार व 2 एसएलआर सहित कुल 23 कोच होंगे। ट्रेन क्रमांक 02093 प्रत्येक बुधवार को पुरी से दोपहर 4.05 बजे छूटकर खुरदारोड, भूवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, तालचेर रोड, अंगुल, रैराखोल, संबलपुर, झारसुगुडा रोड, रायगढ, सक्ती, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव रुककर गुरुवार की सुबह 8.40 बजे गोंदिया पहुंचेगी, भंडारा रोड, नागपुर, पांढुर्ना, बैतुल, इटारसी, हबीबगंज, भोपाल, सुजालपुर, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, मकराना, देगाना , मेडता रोड होते हुए शुक्रवार को सुबह 11.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन क्र. 02094 प्रत्येक शनिवार को जोधपुर से दोपहर 2.15 बजे छूटकर इसी मार्ग से होते हुए रविवार को 4.38 बजे गोंदिया पहुंचेगी तथा सोमवार को सुबह 10 बजे पुरी पहुंचेगी।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

पार्श्वनाथ सिटी में पानी की समस्या का समाधान

February 25, 2026

रक्तदान प्रकृति का अनमोल तोहफा जिससे हम किसी की जान बचा सकते हैं: डीआरएम

February 25, 2026

जेडीए में 150 भूखंडों की ई नीलामी प्रक्रिया आज से

February 25, 2026

काजरी में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

February 25, 2026

लूनी स्टेशन पर लगाया कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर

February 25, 2026