Doordrishti News Logo

पार्क के पास में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पार्क के पास में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार। कमिश्नरेट की जिला स्पेशल टीम,कमिश्रर स्पेशल टीम और प्रतापनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एक युवक को पार्क के पास में अवैध देशी पिस्टल के साथ पकड़ा। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पड़ताल की जा रही है।

घर के बाहर कचरा डालने से मना करने पर जानलेवा हमला

पुलिस आयुक्त शरत कविराज व पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर रविन्द्र बोथरा के निकट सुपरविजन मे सीएसटी. डीएसटी व प्रतापनगर थानाधिकारी भवानीसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कमला नेहरू नगर एलआईजीएच के पास रहने वाले अमान कुरैशी उर्फ अब्दुल गनी पुत्र मो.आमीन को अवैध देशी पिस्टल के साथ पकड़ा। वह वह कमला नेहरू नगर में ही अपना बाग पार्क के पास में पिस्टल लेकर घूमते मिला। पुलिस टीम में सीएसटी प्रभारी हमीरसिंह आदि शामिल थे।

Related posts: