Doordrishti News Logo

नेहरू पार्क नाला सफाई करते मिला जिंदा कारतूस

जोधपुर, मानसून मौसम में नगर निगम की तरफ से इन दिनों नालों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सफाई अभियान करते नेहरू पार्क स्थित नाले में सुबह एक जिंदा कारतूस मिला। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने इस राउण्ड को जब्त कर जांच के लिए भेजा है। संभवत: नेहरू पार्क के पीछे जमा होने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा किसी ने इसे नाले में फेंका होगा।

सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि सोमवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारी नेहरू पार्क स्थित नाले की सफाई कर रहे थे। तब सफाई के समय एक  जिंदा कारतूस मिला। जो 303 एमएम पिस्टल का लगना प्रतीत हुआ। पुलिस ने सूचना पर वहां पहुंच उसे जब्त करने के साथ जांच के भेजा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है कि वह कहां से आया है। नेहरू पार्क के पीछे के इलाके दादाबाड़ी के आस पास शाम के समय कई असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। संभवत किसी असामाजिक तत्व ने पुलिस से बचने के इरादे से उसे वहां फेंका होगा। पहले इस एरिया में फायरिंग जैसी घटना के साथ अवैध हथियार भी पकड़ेे जा चुके हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews