अमर शहीद विरम सिंह राठौड़ की प्रतिमा से युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत होगी-उचियारड़ा

भारत माता के जयकारों के साथ स्मारक व मूर्ति का अनावरण

जोधपुर(डीडीन्यूज),अमर शहीद विरम सिंह राठौड़ की प्रतिमा से युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत होगी-उचियारड़ा।लूणावास खारा कस्बे के निकट कालीजाल पन्ने सिंह नगर चौराहे पर गुरुवार को अमर शहीद वीरम सिंह राठौड़ (सेना मेडल)की शहीद स्मारक व शहीद प्रतिमा अनावरण किया गया।

जोधपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे करणसिंह उचियारड़ा ने शहीद विरम सिंह राठौड़ की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। करणसिंह उचियारड़ा ने वीरांगना भंवर कंवर को स्मृति चिन्ह,शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

इस अवसर पर करणसिंह उचियारड़ा ने कहा कि अमर शहीद विरम सिंह राठौड़ की प्रतिमा से युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत होगी। वीरमसिंह राठौड़ देश के लिए शहीद हुए। उनकी बहादुरी, देशभक्ति हमारे लिए गौरव है।उनकी शहादत हमेशा अमर रहेगी।

नवनियुक्ति राजकीय अभिभाषकों का स्वागत समारोह आयोजित

सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर ने कहा कि सेना में जाने के बाद जब फौजी अपनी वर्दी पहना है तो निश्चित ही उसे गर्व और आत्म विश्वास महसूस होता है। इस मौके पर करण सिंह उचियारड़ा, लूणी पूर्व विधायक महेन्द्रसिंह विश्नोई,जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्नल डीएस खंगारोत,बायतु पूर्व उप प्रधान लखसिह,वीर शहीद वेलफेयर संस्था के पर्वतसिंह भूंगरा, बजरंग सिंह सिंधल,कालीजाल सरपंच लादूसिंह जोधा,भांडू सरपंच पप्पू सिंह उदावत,पप्पाराम विश्नोई जोलियाली लूणावास खारा से हेमसिह सिसोदिया,हीरसिंह सिसोदिया,दौलतसिंह सिसोदिया
उम्मेद सिंह फौजी,भीम सिंह,खीम सिंह,हरीसिंह,विजयसिंह,नारायण सिंह जोधा,वचनसिंह,गणपत सिंह सिंधल,पूर्व सरपंच पुरकाराम कड़वा,पूर्व सरपंच भंवर सिंह राजपुरोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालक संतोंक सिंह चंपावत सिणली ने किया।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026