महिला चेस टीम के साथ अन्याय,नेशनल टूर्नामेंट में भागीदारी पर संकट
जोधपुर,(डीडी न्यूज)महिला चेस टीम के साथ अन्याय, नेशनल टूर्नामेंट में भागीदारी पर संकट।जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की महिला चेस टीम ने 8 अक्टूबर 2024 को आयोजित ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शीर्ष पांच स्थान हासिल किए। इसके बावजूद टीम को नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने से रोका जा रहा है।
इसे भी पढ़िए – विवेकानंद जयन्ती पर विचार गोष्ठी व निबन्ध प्रतियोगिता 12 को
स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव बाबूलाल दायमा ने टीम को अयोग्य घोषित कर दिया, जिसे स्पोर्ट्स बोर्ड हेड आरसी मीणा और अन्य अधिकारियों का समर्थन प्राप्त है। टीम के पास राज्य और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रमाण-पत्र हैं,जो उनकी योग्यता साबित करते हैं। उनका आरोप है कि अधिकारी भ्रष्टाचार कर स्पोर्ट्स फंड का गबन करना चाहते हैं। टीम ने बताया कि बाबूलाल दायमा ने प्रमाण-पत्र को खारिज करते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और कहा,जो करना है,कर लो।
नेशनल टूर्नामेंट का खतरा
02 जनवरी 2025 को एसएएम ग्लोबल यूनिवर्सिटी,भोपाल में नेशनल टूर्नामेंट होना है। टीम को मौका न मिलने से उनके भविष्य और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नुकसान होगा। महिला चेस टीम ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और नेशनल टूर्नामेंट में भागीदारी का अवसर देने की मांग की है।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

