प्रताप नगर एरिया में दिनदहाड़े फायरिंग युवक को मारी गोली
- घटनास्थल पर मिला गोली का खोल
- घायल युवक अस्पताल में भर्ती
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रताप नगर एरिया में दिनदहाड़े फायरिंग युवक को मारी गोली।शहर के प्रतापनगर एरिया में आज दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात हो गई। बदमाशों ने सरेराह एक युवक को गोली मारी दी। युवक को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर प्रतापनगर थानाधिकारी भवानी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसीपी (वेस्ट) रोशन मीणा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। घटनास्थल पर गोली का खोल मिला है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
घटना कमला नेहरू नगर के हुडको क्वार्टर चौराहे पर आज दोपहर करीब साढ़ तीन बजे हुई फायरिंग में चांदणा भाखर,शिव कॉलोनी निवासी आकाश राव घायल हो गया। बदमाशों ने उसके पैर पर गोली मारी है। उसे एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले कुछ साल से हुडको क्वार्टर चौराहे पर हालात लगातार भयावह होते जा रहे हैं।
एमबीएम विश्वविद्यालय छात्रावास मेस का आधुनिकीकरण
चौराहे पर अवैध अतिक्रमण की भरमार है,जिससे आम वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि बदमाश प्रवृत्ति के लडक़े सुबह से शाम तक यहां थडिय़ों और चौराहे के पास खुली जगहों पर अड्डे बनाकर बैठे रहते हैं। रहवासियों का आरोप है कि यहां कई बार महिलाओं और बच्चियों से छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने कभी इन अड्डों पर सख्ती से नकेल नहीं कसी।
