Doordrishti News Logo

जोधपुर, कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा लगाये गये लॉकडाउन के दौरान ज्योति नगर चांदना भाकर के युवाओं ने मिलकर निःशुल्क भोजन के पैकेट वितरण करने की मुहीम चलाई है। हर ‘जरूरतमंद को मिले भोजन, कोई न भूखा सोए’ नाम से चलाई गई इस मुहीम में वे प्रतिदिन करीब 200-300 लोगों को भोजन के पैकेट वितरित करते हैं। इस मुहीम की खास बात यह है कि चांदना भाकर स्थित ज्योतेश्वर महादेव मंदिर में सभी युवा मिलकर खुद भोजन बनाते हैं।

इस मुहीम के बारे में अमित शर्मा का कहना है कि वे सभी मिलकर हर साल बाबा की बीज पर सेवा कार्य करते हैं, लेकिन गत वर्ष से वे इस सेवा कार्य को नहीं कर पाए। इसीलिये वे अब जरूरतमंद को खाना खिलाकर सेवा कार्य करने में जुटे हैं। इस मुहीम में सुनील सिंह,भवानी सिंह, गौतम सिंह, कपिल जनसारी, प्रताप सिंह,शिव सिंह,अर्जुन सिंह,देवेन्द्र प्रजापत, महेन्द्र सिंह,सुनील परिहार, सोहन सिंह एवं पवन समेत कई युवा सेवा कार्य में बढ़ चढ़ कर जुटे हुए हैं।

गौतम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मोहल्लेवासीयों एवं अन्य समाज सेवकों का काफी सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिसकी बदौलत ये सभी युवा पिछले 6 दिन से निःशुल्क एवं नि:स्वार्थ भाव से खुद भोजन बनाकर जरूरतमंद लोगों को वितरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे सभी भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

ये भी पढ़े :- प्रदेश में 24 मई से 8 जून तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लाॅकडाउन

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026