Doordrishti News Logo

विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की मौत।शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र कृषि मंडी सर्किल के पास में रहने वाले एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इस पर तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन तक उपचार चला अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की तरफ से मर्ग दर्ज किया।

पानी की जगह पीया कीटनाशक, अस्पताल में मौत

महामंदिर पुलिस ने बताया कि कृषि मंडी सर्किल के पास रहने वाले शरफराज पुत्र जमाल ने अपने घर में 25 फरवरी को भूल से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन तक उपचार के बाद अब उसकी मौत हो गई। उसके रिश्तेदार श्रीराम चौक माता का थान निवासी शाहरूख खां ने मर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द किया।