गांजे के साथ युवक को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गांजे के साथ युवक को पकड़ा। भगत की कोठी पुलिस थाने के सामने की गई नाकाबंदी में संदिग्ध युवक के पास में गांजा मिला। युवक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब पूछताछ की जा रही है।
युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान
भगत की कोठी पुलिस के अनुसार पुलिस थाने के सामने नाकाबंदी कर संदिज्ध लोगों को चैक किया जा रहा था। तब युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। उसके पास में गांजा मिला। आरोपी युवक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थित चिमलन निवासी आमिर पुत्र कुर्बान को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
