Doordrishti News Logo

अवैध टिकट बनाते युवक को पकड़ा, रेलवे का बुकिंग कर्मी फरार

जोधपुर, रेलवे सुरक्षा बल ने एक रेलकर्मी के सहयोग से अवैध टिकट बनाते युवक को पकड़ा है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भिजवा दिया गया है। उसका सहयोगी रेलवे का बुकिंग कर्मी फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल जोधपुर मण्डल द्वारा मण्डल सुरक्षा आयुक्त अनुराग मीना के निर्देशन में अवैध रूप से रेल टिकटों का कारोबार करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत अपराध शाखा प्रभारी कंवरलाल विश्नोई व उपनिरीक्षक मकराना सागरमल मय टीम द्वारा सांभर लेक रेलवे स्टेशन के आरक्षण केन्द्र पर तत्काल रेल टिकट बनाए जाने के समय चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति से बनाई गई टिकटों के बारे में पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम ललित कुमार बताया। उसके पास 3 तत्काल टिकट मिले जो  आरक्षण विंडों से बनाये गए थे और उनकी कीमत 8 हजार 138 रुपए थी।

इसके अलावा उसके पास से एक आरक्षण मांग पत्र तथा 14 ई टिकट भी मिले जिनकी कीमत 12 हजार 168 थे। इसके अतिरिक्त साइबर सैल की मदद से उसके द्वारा खुद की 03 व्यक्तिगत यूजर आईडी से बनायी गई कुल 385 ई-टिकटों का विवरण भी मिला।

पूछताछ व जांच में उसके कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात बुकिंग बाबू ओमप्रकाश कटारिया से संपर्क निकले। उसके व्हॉट्सएप में बाबूलाल से टिकटों का विवरण मिला। इस पर रेल टिकटों के अवैध व्यापार करने पर आरोपी ललित को गिरफ्तार किया गया। ओमप्रकाश कटारिया को नामजद कर उसकी तलाश की तो वह फरार हो गया।

>>> हाडीरानी बटालियन की कांस्टेबल से 40 हजार की ठगी

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026