पब्लिक पार्क के पास अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
जोधपुर,शहर की उदयमंदिर पुलिस ने उम्मेद उद्यान परिसर के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त की है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण बनाया गया है।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि उम्मेद उद्यान परिसर के पास में एक युवक से अवैध हथियार बरामद हो सकता है। इस पर एसआई हरिमन के साथ टीम का गठन करते हुए युवक शिकारगढ के रघुवीर नगर निवासी विक्रम चौधरी पुत्र चौखाराम जाट को गिरफ्तार कर तलाशी में पिस्टल जब्त की गई। हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

