अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर,अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार। शहर की बासनी पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 70 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें – युवक ने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी

थानाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि पुलिस की टीम ने गश्त के समय पशु आहार के पास संदिग्ध युवक को दस्तयाब कर उसके कब्जे से 70 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपी मूलत: बिहार हाल श्रमिक कॉलोनी बासनी निवासी गुप्तनाथ सिंह पुत्र सुभाष सिंह को गिरफ्तार किया गया।