देशी पिस्टल और मैगज़ीन के साथ युवक को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देशी पिस्टल और मैगज़ीन के साथ युवक को पकड़ा। शहर की लूणी पुलिस ने फींच गांव में एक संदिग्ध युवक को पकड़ उसके पास से देशी पिस्टल मय मैग्जीन बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस बनाया गया। उससे अब हथियार के संबंध में पूछताछ जारी है।
एटीएस जयपुर से मिली जीरो नंबर एफआईआर पर केस दर्ज
लूणी थाने हैड कांस्टेबल गणपत लाल सायंकालीन गश्त पर थे। तब फींच में संदिग्ध युवक नजर आने पर तलाशी ली गई। युवक के पास में देशी पिस्टल और मैग्जीन मिली। इस पर युवक आथुणी की ढाणी जोलियाली झंवर निवासी राकेश पुत्र थानाराम को गिरफ्तार कर लिया गया।
अवैध हुक्काबार पकड़ा
भगत की कोठी पुलिस थाने के एसआई गिरधारीलाल ने पीली टंकी भगत की कोठी क्षेत्र में एक स्थान पर रेड देकर अवैध रूप से चल रहे हुक्काबार को पकड़ा। संचालक खेतसागर जेठानिया निवासी कैलाश के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
