Doordrishti News Logo

18.60 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर,जिले की ग्रामीण पुलिस ने 18.60 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे अब इस बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेेद्र सिंह यादव ने बताया कि फलोदी पुलिस ने मुखबिरी सूचना पर एक युवक मोखेरी हाल इंद्रा कॉलोनी फलोदी निवासी संदीप पुत्र धनराज मेघवाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 18.60 ग्राम स्मैक हेरोइन जैसा सफेद पाउडरनुमा पदार्थ बरामद कर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें- जीप ने बाइक सवारों को लिया चपेट में,एक की मौत,दूसरा घायल 

पुलिस उपाधीक्षक फलोदी वृत के रामकरण सिंह की सूचना पर थानाधिकारी राकेश ख्यालिया ने यह कार्रवाई की। पुलिस की टीम में एसआई अमीलाल,भारमल,खुमाणा राम,रेखा,मुकेश एवं गिर्राज सिंह शामिल थे। पकड़े गए आरोपी संदीप के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ तस्करी में प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: