Doordrishti News Logo

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार।सांसी कॉलोनी भदवासिया क्षेत्र में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे दस सेंटीमीटर लंबा चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया।

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

महामंदिर पुलिस थाने के एएसआई मनीराम गश्त पर थे। तब सांसी कॉलोनी भदवासिया गली नंबर 6 में संदिज्ध घूम रहे दीपक सांसी को पकड़ा। उसके पास तलाशी में दस सेंटीमीटर से लंबा चाकू बरामद हुआ। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।