Doordrishti News Logo

करंट की चपेट में आने से युवक और मासूम की मौत

जोधपुर,जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक और मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
खेड़ापा थाने में दी रिपोर्ट में हतुण्डी निवासी मोहनराम जाट ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय उसका चचेरा भाई ओमाराम जाट खेत में तारबंदी कर रहा था। इसी दौरान आंधी के कारण टूटे बिजली के तार उसके ऊपर गिर गए और तारो में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- कबीर नगर की बेशकीमती जमीन से हटाए अतिक्रमण

इसी प्रकार मतोड़ा थाने में दी रिपोर्ट में नोसर निवासी ओमाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसका दस वर्षीय भतीजा राकेश जाट को गत तीस अप्रेल को करंट लग गया था। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026