Doordrishti News Logo

जोधपुर, चांदपोल स्थित नरसिंह गढ़ व्यायामशाला में पर्यावरण रक्षा के लिए पर्यावरण संरक्षण समिती के तत्वाधान में युवा व मातृशक्ति ने रविवार को न्यू चांदपोल उपकेश्वर महादेव मंदिर स्थित नरसिंह गढ़ व्यायामशाला में 11 पौधे रोपे गए।

व्यायामशाला के संचालक शेखर व्यास ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी को ध्यान में रखते रविवार को व्यायमशाला में पौधरोपण किया। पौधरोपण के तहत पीला कनेर, नीम, पारस, पीपल, बबूल, अशोक, पलाश के पौधे लगाए। चांदपोल पुरबियों की गली के युवाओं ने मिलकर भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए और चुग्गो की व्यवस्था की।

युवा टीम पौधरोपण परिंडे

राहुल औझा ने बताया की यह युवा टीम आगमी दिनों में पौधे, परिडे और चुग्गा पानी का सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी। मानसून तक यह जिम्मेदारी भी संभालेंगें। इस टीम के साथियों को यह टास्क भी दिया गया है कि, शहर के जिन-जिन स्थानों पर पौधें, परिडे व चुग्गा पात्र लगाए हैं वहां उनकी देखभाल और पानी की व्यवस्था मानसून आने तक टीम के साथी व्यक़्तिगत रूप से करेंगें।

इस पुनित कार्य में हरीश औझा, अशोक सांखला, गणपत कल्ला, निहारिका, नन्दिता, रेखा पुरोहित, नमन व्यास, रोशन सांखला, शोर्य पारिक, कपिल औझा, सौरभ, पुलकित, हर्षवर्धन, राधे पुरोहित व अन्य सदस्य का सरहानीय योगदान रहा।

ये भी पढ़े – दीप प्रज्वलन की विशिष्ट परंपरा के साथ श्रीलंका स्काउट गाइड जंबूरी का हुआ शुभारंभ

 

 

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026