Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस दर्ज

जोधपुर,युवक ने फंदा लगाकर दी जान।शहर के खेमे का कुआं स्थित महादेव मंदिर के सामने रहने वाले एक युवक ने 2 अक्टूबर को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अब उसके भाई ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। इस बारे में शास्त्रीनगर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है। मरने से पहले युवक ने अपना एक वीडियो भी बनाया था। उसे जान की धमकी देने के साथ चेक के झूठे मामलें में फंसाने को कहा गया था।

यह भी पढ़ें – ट्यूबवैल पर करंट लगने से कृषक की मौत

शास्त्रीनगर थान में खेमे का कुआं महादेव मंदिर के सामने सरकारी स्कूल के नजदीक रहने वाले जितेेंद्र उर्फ जीतू पुत्र मूलचंद कुम्हार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके भाई कमलेश प्रजापत ने गत 2 अक्टूबर को घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। वह किसी प्रकाश सोनी एवं मांगीलाल राजपुरोहित द्वारा परेशान था। उसने मरने से पहले वीडियो बनाया और कहा कि यह लोग उसे चेक के झूठे केस में फंसाने की धमकीं देने के साथ जान की धमकी भी दे रहे हैं। उसने अपने पास रखी एक पर्ची में भी उक्त दोनों लोगों से तंग और परेशान होने की बात लिखी है। शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि मामला पूर्व में मर्ग का दर्ज कर शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया था। मगर अब मृतक के भाई की रिपोर्ट पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का केस दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वायुसेना का सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश,दोनों पायलट की मौत

March 6, 2026

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026