Doordrishti News Logo

योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का पाटोत्सव 26 को

1008 तुलसीदल से होगी श्रीकृष्ण नामावली अर्चना

जोधपुर,योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का पाटोत्सव 26 को। दईजर लाछा बासनी में परमहंस संविदाचार्य ईश्वरानंद गिरि द्वारा स्थापित संवित धाम आश्रम में स्थित भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का वार्षिक उत्सव पाटोत्सव सोमवार 26 अगस्त को वैदिक विधि विधान से मनाया जाएगा। भाद्रपद अष्टमी होने से भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी उसी दिन मनाई जाएगी। रात्रि 8 बजे से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन,अभिषेक के साथ 1008 तुलसी दल से श्रीकृष्ण नामावली से अर्चना भी की जाएगी। वैदिक पूजा अग्निहोत्री पंडित नवरत्न व्यास,महेश जोशी, कमलेश पणिया,संतोष व्यास,तरुण व्यास के साथ सामूहिक रूप से होगी।

यह भी पढ़ें – असामाजिक तत्वों ने देर रात कई गाड़ियों को पहुंचाया नुकसान,पुलिस पहुंची

संवित साधनायन संस्थान की अध्यक्ष रानी उषा देवी और संयुक्त सचिव शेखर थानवी ने बताया कि संत सरोवर सोमाश्रम अर्बुदाचल के अधिष्ठाता स्वामी संवित नारायण गिरि की अनुज्ञा से योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर का 21वां पाटोत्सव 26 अगस्त को रात 8 बजे सामूहिक संकीर्तन और भजन के साथ शुरू होगा।

रितंभरा वशिष्ठ,त्रिपुरा वसिष्ठ,हेमांगी वसिष्ठ,शिवकुमार पुरोहित,नटवर व्यास,सुनील दाधीच,शरद जोशी, गुंजन पुरोहित,शैलेश व्यास,राजेश कल्ला सहित अनेक साधक भजन प्रस्तुत करेंगे। उसके बाद वैदिक पूजन प्रारंभ होगा जिसमें वेद मंत्रों के साथ बाल गोपाल का दूध,दही,घृत, शहद,शर्करा,पंचामृत से अभिषेक होगा और भगवान श्रीकृष्ण के 1008 नामावली से तुलसीदल और पुष्पों से अर्चना होगी।उन्होंने बताया कि रात 12 बजे ढोल धमाकों ओर थाली बजाकर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान को अजवायन,धनाई,पंजीरी, लड्डू, फल,मक्खन मिश्री का भोग लगाया जाएगा।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026