• प्रधान मंत्री का सुशासन दिवस कार्यक्रम 
  • जोधपुर भाजपा के 12 मंडलों में देखा वीडियो कांफ्रेंसिंग

जोधपुर, भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसानों के लिये महत्वकांशी योजना के अन्तर्गत ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाते हुए किसान मित्र के रूप में 9 करोड़ किसान परिवारों को 18,000 करोड़ रूपये का हस्तांतरण सीधे उनके बैंक खातों में विडियो कॉन्फ्रेसिंग करने के कार्यक्रम में भाग लेने के लिये भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के आह्वान पर भाजपा के सभी 12 मण्डलों में अपने-अपने क्षेत्र में एलईडी के माध्यम से लाईव देखा गया। इससे पहले सरदारपुरा स्थिति भाजपा प्रधान कार्यालय में अटल जी की जयंती मनायी गई। संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डा. करणी सिंह खींची, रातानाड़ा मण्डल माधोसिंह परिहार, देवज्ञ जाँगिड, अमर सिंह प्रजापत, दीपक कड़ारा सहित कई कार्यकर्ता मौजुद रहे। इसी प्रकार भाजपा के सभी बारह मण्डल राईकाबाग मण्डल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत एवं महामन्दिर मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार के संयुक्त तत्वाधान में पावटा स्थित डा श्यामप्रसाद मुखर्जी पार्क में, पावटा मण्डल अध्यक्ष सुनिल भाटी द्वारा वार्ड नम्बर-68 दक्षिण में सामुदायिक भवन, मसुरिया मण्डल श्यामसुन्दर गौड़ के नेतृत्व में 12वीं चौराहा मण्डल कार्यालय, सूरसागर मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत के नेतृत्व में भेरू चौराहा, प्रताप नगर मण्डल अध्यक्ष नवीन वैष्णव द्वारा प्रताप नगर मण्डल कार्यालय, त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष भुपेन्द्र राज सिंघवी के नेतृत्व में कबुतरों का चौक, रातानाडा मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार के नेतृत्व में हेमु कॉलोनी चौराहा, चौपासनी मण्डल अध्यक्ष ललित पारवानी के नेतृत्व में सिंधु महल में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसान मित्र कार्यक्रम को लाईव देखा गया।

विभिन्न मण्डलों में ये थे मौजुद
विभिन्न मण्डलों में आयोजित कार्यक्रम में पार्षद संगीता सोलंकी, राजेन्द्र पालीवाल, पूर्व पार्षद जयप्रकाश राखेचा, उमर चौहान, गुरूप्रकाश राकांवत, दिनेश शर्मा, विष्णु अरोड़ा, नीता सोनी, सुनिता सोलंकी, पूजा सुराणा, ललित सुथार, संजय कट्टा जितेन्द्र सोनी, रूखसाना, मोसिन अली, कुन्दन गौड़, रामेश्वर प्रजापत, राजू धूत सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे।

रातानाडा मण्डल के भाजपा पार्षदों का जोशी ने किया स्वागत
भाजपा प्रधान कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में रातानाडा मण्डल के भाजपा पार्षदों का स्वागत किया गया। इस दौरान नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, डा. करणी सिंह खींची, पूर्व महापौर एवं जिला उपाध्यक्ष संगीता सोलंकी अतुल भंसाली व रातानाड़ा मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार ने नवनिर्वाचित पार्षदों का जोरदार स्वागत किया गया। मण्डल महामंत्री देवज्ञ जाँगिड, अमर सिंह प्रजापत, दीपक कड़ारा, पार्षद रामस्वरूप प्रजापत, अनिल कुमार प्रजापत, अशोक भाटी, अलका पंवार, अंजु सिसोदिया, रविंद्र परिहार, पुखराज प्रजापत लक्ष्मण सिंह भाटी, राजेश लोहिया, पृथ्वी पाल सिंह, माधवी सोलंकी, रमेश भाटी, अनिल सिंह भाटी, पुष्पा जैन, सीमा शर्मा, नरेंद्र वर्मा, करन वीर सिंह, अलका पंवार, मनीषा, प्रलयंकर जोशी, सुरेश पारासर, मनोहर बोराणा, हर सिंह पंवार, अरविंद वैष्णव, नगेंद्र सिंह शेखावत, संजय बोराणा, भगवती लाल प्रजापत, भगवान भारती, राजेंद्र प्रजापत, कल्याण सिंह, दीपेश सिंह, सुरेश जोशी, मधुमती बोड़ा, धीरज चौहान, आलोक चोरडिया, गौरव जैन, सुरेंद्र सर्राफ, तरुण शर्मा, धर्मेंद्र गेहानी, पवन संत, राहुल बोड़ा, हरिसिंह, मितेश शर्मा सुनिल बोड़ा मौजुद थे।