भाजपा जोधपुर शहरजिला के सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला सम्पन्न
  • जोधपुर इण्डस्टीज एसोसिएशन हॉल में हुआ आयोजन
  • भाजपा का जनाधार सभी वर्गों से  -हर घर और वर्ग से बनाएं भाजपा के सदस्य
  • बिना भेदभाव के हर वर्ग को भाजपा युक्त परिवार बनाने का प्रयास
जोधपुर,भाजपा जोधपुर शहरजिला के सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला सम्पन्न। मंगलवार को जोधपुर इण्डस्टीज एसोसिएशन हॉल में भाजपा जोधपुर शहर जिला की सक्रिय सदस्य कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश सहसंयोजक नारायण पंचारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनाधार सभी वर्गों में बने,उसके लिए एससी,एसटी,ओबीसी वर्ग में अधिक काम करने की आवश्यकता है। सर्व स्पर्शी,सर्व हितैषी संगठन के लिए हम सभी सक्रिय सदस्य बनाएं जो 16 से 30 अक्टूबर तक चलेगा।
शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में आयोजित सक्रिय सदस्य कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष,महामंत्री,मोर्चा अध्यक्ष,सदस्यता अभियान के जिला संयोजक,सहसंयोजक,सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक,सहसंयोजक,मण्डल संयोजक सह-संयोजक बुलाए गए थे।
कार्यशाला का प्रारम्भ मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के प्रदेश सह-संयोजक नारायण पंचारिया, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक व उप महापौर किशन लड्डा,जिला महामंत्री डॉ करणीसिंह खींची,मनीष पुरोहित, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशिप्रकाश प्रजापत,सदस्यता अभियान के जिला संयोजक लक्ष्मी नारायण सोलंकी ने भारतमाता के चित्र के समीप दीपप्रज्जलित किया।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने दो हजार से अधिक एवं जिला उपाध्यक्ष गीता भाटी,शास्त्रीनगर मण्डल अध्यक्ष राकेश बागरेचा,आनन्द परिहार,जशोदा गौड़ ने एक हजार से अधिक साधारण सदस्य बनाने पर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यशाला में नारायण पंचारिया ने कहा कि जो सक्रिय सदस्य बने वो कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित हो व समाज में प्रभावशाली हो,जो हर घर में पार्टी का विस्तार करने के लिए आगे रहे।
पंचारिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सक्रिय सदस्यता से कोई भी पुराना कार्यकर्ता वंचित न रहे,इसलिए किसी के पास मोबाइल नही है तो ऑफ लाइन प्राथमिक सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बनाएं।
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने जिला संगठन का वृत रखते हुए जानकारी दी कि जोधपुर शहर जिला के अन्तर्गत तीनों विधानसभाओं में एक लाख से अधिक लोगों ने भाजपा की साधारण सदस्यता ग्रहण की है जो आने वाले दिनों में अपने लक्ष्य को पूरा कर देगा। आने वाले 7 दिन में हम सभी प्रत्येक भाजपा के मतदाता को सदस्य बनाने का प्रयास करेंगे और हर सदस्य को कार्यकर्ता बनाने का प्रयास करेंगे ताकि पार्टी का काम व सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाई जा सके।
उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को विश्वास दिलाया कि बिना भेदभाव के हर वर्ग को भाजपा युक्त परिवार बनाने का प्रयास करेंगे। संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने जानकारी दी कि कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री डॉ करणीसिंह खींची ने किया। धन्यवाद जिला महामंत्री मनीष पुरोहित ने किया।
जिला पदाधिकारी महेन्द्र तंवर, सीमा माथुर,अल्का थामेत,गीता भाटी,गोविन्द गहलोत,धीरज मकवाना,जनक सोनी,महेश व्यास, शोभित राठी,अरविन्द सांखला, अंकित पुरोहित,रफीक लौहार, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला सह-संयोजक भंवरलाल दैया, सह-संयोजक पवन आसोपा, सदस्यता अभियान के जिला सह-संयोजक इन्द्रा राजपुरोहित, संजय चंदीरमानी,पंकज भाटी, मण्डल अध्यक्ष जगदीश परिहार, ओमप्रकाश मेवाड़ा,रमेश डाबी, श्याम सुन्दरग गौड,विनोद सोलंकी, हेमंत जानयानी,मंगलाराम मेघवाल, ताराचंद गहलोत,महेन्द्र छंगाणी, धनराज बोराणा,सुरेश भाटी,हेमंत सोलंकी,मनीष परिहार,भीकाराम जाटोलिया,सुनिल कुमार भाटी, आनन्द परिहार,राजेश बोहरा, माधोसिंह परिहार,रमेश भाटी, अमरसिंह प्रजापत,भवानीप्रताप सिंह शेखावत,सुरेश सैन,नरेश जाजडा,राकेश कुमार बागरेचा, श्याम मेघवाल,भुपेन्द्रराज सिंघवी, ललित सुथार,संजय सोनी,सक्रिय सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक व सह-संयोजक संतोष भाटी,हेमंत सोलंकी,शिवानी वैष्णव, राजेश बोहरा,जगदीश नायक,उमेश पलिया,रामचन्द्र भाटी,ममता परिहार,चन्द्रशेखर प्रजापत,भवानी सिंह भाटी,जशोदा गौड़,धनराज बोराणा,संजय सोनी,पूजा सुराणा, अमर सिंह,सौरभ वाल्मिकी,डॉ शिवदत्त व्यास,शेखर जैन,राज कुमार दवे,रामेश्वर लाल प्रजापत, रमेश डाबी,ओमप्रकाश मेवाड़ा, हिमांशी पिडवा,हुकमसिंह इन्दा, मोहित केसवानी सहित अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद थे।