Doordrishti News Logo

सीवर लाइन में सफाई के लिए उतरा श्रमिक,दम घुटने से मौत

जोधपुर,शहर के एयरफोर्स एरिया में गटर लाइन चॉक होने पर एक व्यक्ति ने निजी सफाइ कर्मचारी को बुलाया। उसने घर की नाली आदि चैक करने के बाद मैन सीवर लाइन में देखा। फिर वह उसमें उतर गया। जिससे दम घुटने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। इस घटना से एयरफोर्स एरिया में एकबारगी खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी सहित राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार भी वहां पहुंची। कड़ी मशक्कत कर श्रमिक को पहले सीवर लाइन से बाहर निकाला गया। फिर अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- अतिरिक्त डिब्बों से सवा छह लाख यात्रियों को मिली सीट और रेलवे को 33 करोड़ रुपए

एसीपी पूर्व देरावर सिंह ने बताया कि एयरफोर्स इलाके में रहने वाले गोविंदराम ने अपने घर की नाली चॉक होने पर एक सफाई कर्मी को बुलाया था। उसने घर की नाली आदि चैक किए थे। मगर समस्या का हल नहीं होते देख वह मैन सीवर तक गया और फिर उसमें उतर गया। सीवर लाइन के गंध में उसका दम घुट गया। बाद में घटना की जानकारी पर एयरफोर्स पुलिस सहित सेना के जवान भी वहां पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद सफाई कर्मी को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया। मगर यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसकी पहचान कालिया दुक्का बकरा मंडी हरिजन बस्ती निवासी 45 साल के कैलाश चावरियां की रूप में की गई। एसीपी देरावरसिंह ने बताया कि मृतक कैलाश चावरियां निजी सफाई कर्मी था। वह नगर निगम में कार्यरत नहीं था और बगैर सुरक्षा के सीवर लाइन में उतरा था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026