सोलर प्लेटें लगाते श्रमिक नीचे गिरा,अस्पताल में मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोलर प्लेटें लगाते श्रमिक नीचे गिरा,अस्पताल में मौत। शहर के बोरानाडा पुलिस थाना क्षेत्र में सोलर प्लेटें लगाते एक श्रमिक नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके पिता की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट शुक्रवार से पुनः पूर्ववत चलेगी
बोरानाडा पुलिस ने बताया कि अजमेर जिले के पीसागन स्थित शिवपुरा का रहने वाला शिवकरण पुत्र रतनसिंह यहां जोधपुर में बोरानाडा क्षेत्र में मजदूरी करता था। वह दो दिन पहले बोरानाडा स्थित एक निजी फर्म में सोलर प्लेटें लगाते समय नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
