Doordrishti News Logo

आरसीसी छत भराई करते श्रमिक गिरा,मौत

जोधपुर,आरसीसी छत भराई करते श्रमिक गिरा,मौत। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में निर्माणाधीन भवन में आरसीसी की छत भराई करते श्रमिक नीचे गिर गया। उसे गंभीर हालत मेें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई। इस बारे में मृतक के भाई ने मर्ग में रिपोर्ट दी। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

रुक नही रही चोरियां पढ़िए एक और बारदात की खबर – सूने मकान में लगाई सेंध,80 हजार नगद व चांदी के बर्तन चुराए

बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के खिरिया हाल चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित बिड़ला स्कूल के नजदीक रहने वाला 23 साल का देशराज पुत्र गोवर्धन अहिरवार बासनी औद्योगिक क्षेत्र में एक पॉलिमर फैक्ट्री में निर्माण कार्य के समय आरसीसी की छत भराई कर रहा था। तब वह अचानक से संतुलन बिगडऩे पर छत से गिर गया। इस पर उसे तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। उसके भाई दीपेश अहिरवार ने बासनी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सौंप दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: