Doordrishti News Logo

छत से गिरने पर श्रमिक की मौत

जोधपुर,छत से गिरने पर श्रमिक की मौत। शहर के बोरानाडा क्षेत्र में रहने वाले एक श्रमिक की छत से गिरने पर मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर वह बाद में चल बसा। उसके चचेरे भाई की तरफ से बोरानाडा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – अकीदत एवं एहतराम से मनाया इदुल अजहा

पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ फूलपुर का रहने वाला 45 साल का वीरेंद्र पुत्र गणेश रामभर यहां बोरानाडा में मजदूरी करता था। वह घर की छत से गिर गया। इस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके चचेरे भाई ब्रजेश ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी।

Related posts: