Doordrishti News Logo

पांच रेलवे स्टेशनों पर दस लिफ्ट का काम अंतिम चरण में

  • बाड़मेर,मेड़ता रोड,डेगाना,रेन व डीडवाना स्टेशनों पर लग रही दो-दो लिफ्ट
  • यात्रियों को आवागमन में होगी सुविधा

जोधपुर,पांच रेलवे स्टेशनों पर दस लिफ्ट का काम अंतिम चरण में।यात्री सुविधाओं में विस्तार के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के पांच रेलवे स्टेशनों पर दस लिफ्ट की स्थापना की जा रही है।

यह भी पढ़ें – क्षतिग्रस्त सड़क से आमजन परेशान

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलयात्रियों के एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आवागमन की सुविधा हेतु जोधपुर मंडल के मेड़ता रोड जंक्शन,रेन,डेगाना,डीडवाना,और बाड़मेर रेलवे पर लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत से दो-दो लिफ्ट स्थापित की जा रही है।उन्होंने बताया कि इसमें से मेड़ता रोड जंक्शन और डेगाना स्टेशनों पर लिफ्ट लगाने का कार्य लगभग पूरा करवा लिया गया है जबकि अन्य स्टेशनों पर भी कार्य अंतिम चरण में है।

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार इन स्टेशनों पर लगने वाली यह दस लिफ्टें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगने वाली लिफ्टों के अलावा है तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत भी पुनर्विकास वाले स्टेशनों पर लिफ्ट का प्रावधान अलग से है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट लगने से खासकर दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को प्लेटफॉर्म पार करने में आसानी होगी।

गौरतलब है कि इसमें सर्वाधिक सुविधा रेन रेलवे स्टेशन से बुटाटी धाम जाने के लिए विभिन्न प्रदेशों से आने वाले लकवाग्रस्त व दिव्यांग यात्रियों को एक से दूसरे प्लेटफॉर्म तक आवागमन में राहत मिलेगी और उनका सफर आसान होगा।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026