Doordrishti News Logo

वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

  • लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट
  • राजस्थान हाईकोर्ट

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया।राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर की ओर से अधिवक्ताओं के लिए लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट विषय पर व्याख्यान का आयोजन राजस्थान उच्च न्यायालय स्थित ऑडिटोरियम में हुआ।

एसोसिएशन के महासचिव डॉ. अरूण झाझड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति फरजन्द अली का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। झाझड़िया ने आगे बताया कि एसोसिएशन की एकेडेमिक गतिविधियों के अन्तर्गत आयोजित लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट विषय पर अपने व्याख्यान में न्यायाधीश फरजन्द अली ने कहा कि वर्क इज वर्कशिप एवं भारतीय न्याय सहिंता एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता के मूलभूत एवं बुनियादी भागों को भी विस्तार से समझाया।

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

कार्यक्रम में अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत ने अपने स्वागत उद्घोषण में उक्त विषय पर अपने विचार रखे एवं कार्यक्रम में अंत में न्यायाधीश फरजन्द अली ने उक्त विषय के सबंध में प्रश्न-उत्तर सेशन में अधिवक्ताओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारीगण-अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत,उपाध्यक्ष शीतल कुम्भट,महासचिव डॉ.अरुण कुमार झाझड़िया,सहसचिव डॉ.मिलाप चोपड़ा,कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह भाटी,पुस्तकालय सचिव कोमल आर.वर्मा,कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अक्षया शुक्ला,अनुपम गोपाल व्यास,कृष्णकांत व्यास,आकांक्षा चौ धरी,नंदीपना गहलोत,विरम सिंह राजपुरोहित सहित बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यगण, वरिष्ठ अधिवक्तागण सहित भारी संख्या में अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारी,एडवोकेट्स क्लर्कस आदि उपस्थित थे।

Related posts: