Doordrishti News Logo

ग्राहक बनकर आई महिलाएं,ज्वैलरी शॉप से चांदी की दो किलो पायलें चुरा ले गई

  • पायलों की जोड़ियां ट्रे में थी
  • कपड़ों डाल कर ले जाने का संदेह

जोधपुर,शहर के भीतरी क्षेत्र सर्राफा बाजार में एक ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी को आई चार पांच महिलाएं दुकानदार को बातों में उलझाकर वहां से दो किलो के करीबन चांदी की पायलों की जोड़ियां चुरा ले गई। पायलों की जोडिय़ां ट्रे में सजाई हुई थी। संदेह है कि अपने कपड़ों में यह छुपाकर ले गई। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

खांडा फलसा पुलिस ने बताया कि चीरघर देवनगर के रहने वाले सिद्धार्थ पुत्र महेंद्र कोठारी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी ज्वैलरी की दुकान सर्राफा बाजार में है। जहां पर मंगलवार को चार पांच महिलाएं पायलों की जोडिय़ां खरीदने आई। पायलाों की जोडिय़ों को ट्रे में सजाकर दिया गया था। इस बीच महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाते हुए दो ट्रे गायब कर दी। जो पूरी तरह पायलों से भरी थी। महिलाओं के जाने के बाद ट्रे को चेक किया तो इसका पता लगा। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

सड़क हादसे में जेल प्रहरी की दर्दनाक मौत,जेल अधिकारी और चालक घायल

February 20, 2026

प्रोजेक्ट में इंवेस्टमेंट के नाम पर युवक से 25 लाख की ठगी,केस दर्ज

February 20, 2026

सारण नगर में केले से भरे ट्रक में लगी आग,जलकर कर खाक

February 20, 2026

टीटीई की सतर्कता से यात्री को लैपटॉप बैग सुरक्षित मिला

February 20, 2026

विश्वविद्यालय राष्ट्र निर्माण का वैचारिक केंद्र बने-राज्यपाल

February 20, 2026

सनातन की शक्ति को करंट की तरह है छूकर महसूस करने की जरूरत है-उमेश गिरी

February 20, 2026

बिजली कटने की बात को लेकर युवक ने हाथ की नसें काटी

February 20, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को विश्रोई गैंग का बताकर मांगी पांच लाख की रंगदारी

February 20, 2026