Doordrishti News Logo

मरूधरा परिवार की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

  • सावन के चौथे सोमवार को नवजीवन संस्थान सभागार में हुआ आयोजन
  • शर्मिला पायक बनी मरुधरा सावन क्वीन 2024

जोधपुर,मरूधरा परिवार की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव। सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन मरुधरा लोककला एवं संगीत सेवा संस्थान की ओर से उत्साह और उमंग के साथ सावन उत्सव मनाया गया जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने अपनी उपस्थिति देकर अपनी भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें – युद्ध व शांतिकाल में हर हालात से निपटने में निपूर्ण है सीसु बल-महानिरीक्षक गर्ग

मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान की सचिव सुलोचना गौड़ ने बताया कि,संस्थान की अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में नवजीवन संस्थान के सभागार में आयोजित किए गए मरुधरा सावन उत्सव 2024 में सावन की गीतों पर झूमने के साथ सावन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर संस्थान की महिलाओं ने लहरिया व सावन के पारंपरिक परिधानों को धारण करने के साथ पूरी मस्ती के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया।

क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
इस अवसर पर मरुधरा सावन क्वीन 2024 प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें शर्मिला पायक मरुधरा सावन क्वीन 2024,रंजना चौधरी फर्स्ट रनर अप और प्रेरणा शर्मा रही सेकंड रनर अप। डॉक्टर संतोष गौड़ और मनीषा गोयल निर्णायक मंडल में शामिल थी। इस अवसर पर मरुधरा संस्थान की महिलाओं ने नाच गाकर सावन उत्सव का आनंद लिया।

संस्थान की अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा ने कहा कि राजस्थान के विभिन्न पारंपरिक त्यौहार उत्सव और विशिष्ट दिवस हमारे राजस्थान की धरोहर के रूप में माने जाते हैं उस दिन विभिन्न संस्थाएं विभिन्न प्रकार के आयोजन कर परंपराओं और संस्कृतियों को जीवंत रखने का प्रयास करती हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए हमारे संस्थान ने भी यही संकल्प लिया है कि पूरी गंभीरता के साथ राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान वाले आयोजनों को पूरी शिद्दत के साथ आयोजित करने के साथ महिला शक्ति को जोडक़र इस परंपरा को निभाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक से मारपीट कर मोबाइल लूटा

कार्यकारिणी सदस्य पूनम गौड़ ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य सुरभि शर्मा, डिंपल गौड़,रश्मि शर्मा,सुमन परिहार, सुनंदा पुरोहित, देवयानी पवार,बिंदु श्रीवास्तव,अर्चना गौड़,ज्योति भटनागर,अनीता टाक,हर्ष लता देवड़ा उपस्थित थी।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026