करवा चौथ पर बुधवार को महिलाओं रखा व्रत,चंद्रदर्शन कर किया पारणा
जोधपुर,करवा चौथ पर बुधवार को महिलाओं ने रखा व्रत,चंद्रदर्शन कर किया पारणा। अपने पति के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ बुधवार को श्रद्धा एवं उमंग से मनाया गया। शहर में आज कई महिलाओं ने करवा का व्रत रखा। बुधवार को महिलाओं ने निराहार रहकर पति की लंबी आयु की कामना की,पति के स्वास्थ्य एवं घर की खुशहाली के लिए इस दिन कामना की जाती है। राजस्थान के कई शहरों में रहने वाली अन्य राज्यों की महिलाएं भी व्रतोपवास करती हैं। कई अन्य समाजों में भी करवा चौथ मनाया जाता है। शाम को हल्की बारीश ने मौषम को खुशगवार कर दिया। बादलों की ओट में चांद के दर्शन भी देरी से 9:45 बजे ही हुए। महिलाओं ने चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथ से जल पीकर अपने व्रत का पारणा किया। शहर में कई जगह सामूहिक पूजन नही किए गए।
यह भी पढ़ें – दलित और सनातन विरोधी सरकार को राजस्थान से हटाना है-शेखावत
बुधवार को अग्रवाल समाज द्वारा पांचवीं रोड़ स्थित अग्रसेन वाटिका में अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के आयोजनो में करवाचौथ उत्सव का आयोजन किया गया। समाज की पैतृक संस्था अग्रवाल पंचायत एवं महिला घटक,भक्ति सरिता परिवार के संयुक्त प्रयासों से यह कार्यक्रम हुआ। इस आयोजन में कई गेम्स,तम्बोला और अनेक प्रतियोगिता भी हुई।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews