महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ती रहें- पाण्डेय

महिला रेलकर्मियों की भ्रमण बस को डीआरएम पाण्डेय ने दिखाई हरी झंडी

जोधपुर,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा 1 से 8 मार्च के उपलक्ष्य में उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर कार्यरत महिला कर्मचारी शनिवार को सुंधा माता,अंबाजी और पावापुरी दर्शनार्थ रवाना हुई। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने डीआरएम ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

इस अवसर पर पाण्डेय ने कहा कि मंडल पर कार्यरत महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में मंडल निरन्तर नवाचार करता रहा है और भविष्य में भी इस संबंध में प्रयास जारी रखे जाएंगे।वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय की पहल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य में मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाकर्मियों द्वारा रैली निकाली गई।

women-keep-moving-forward-in-every-field-pandey

ये भी पढ़ें- 5 ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

इस महिला शिविर में 50 महिला कर्मचारियों की बस को शनिवार सुबह मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से गीतिका पाण्डेय,मुख्य परियोजना प्रबंधक मनोज गुप्ता व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व महिलाओं ने डीआरएम ऑफिस परिसर में महिला सशक्तिकरण रैली निकाली और डीआरएम की इस पहल की सराहना की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews