Doordrishti News Logo

देश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान-उपायुक्त

  • युवाओं ने विकसित भारत@2047 प्रदर्शनी में देश के विकास की झलक देखी
  • प्रदर्शनी में 150 लोगो ने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट खुलवाए

जोधपुर,देश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान-उपायुक्त।केंद्रीय संचार ब्यूरो,सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, जयपुर द्वारा 8 से 12 दिसंबर को राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पांच दिवसीय विकसित भारत@2047 प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।

यह भी पढ़िए – श्वेता कर्णावट जैनरत्न श्राविका मंडल जोधपुर की अध्यक्ष मनोनीत

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आज उपायुक्त नगर निगम दक्षिणी पुष्पा सिसोदिया ने कहा कि महिलाएं कदम बढ़ाए तो देश व समाज आगे बढ़ेगा। देश के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए तैयार करना होगा इससे वह देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

समाज की कुरीतियों को सभी को मिलकर समाप्त करना होगा। तकनीक सभी के लिए आवश्यक है और सभी को इसे जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में सभी जुड़ें और इसके लिए सभी को जागरूक भी करें। सभी मिलकर विकास के साथ-साथ पर्यावरण की भी रक्षा करें।

उन्होंने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम के तहत पर्यावरण को बढ़ाना होगा इससे प्रकृति को मजबूती मिलेगी। प्लास्टिक के उपयोग को भी हमें रोकना होगा। छोटे-छोटे बदलावों से जीवन में परिवर्तन आएगा और इससे देश के विकास को मजबूती मिलेगी।

प्रदर्शनी के तीसरे दिन आयोजित तकनीकी सत्रों में कृषि विभाग के कालूराम,महिला अधिकारिता से कानाराम,भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान से सुप्रभात, भगवती गहलोत,महिला पर्यवेक्षक, महिला एवं बाल विकास ने भी सरकार व विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ संदीप सोनी बताया कि प्रदर्शनी के दौरान चिकित्सा एवं स्वस्थ्य विभाग की स्टाल पर 150 लोगों ने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट खुलवाये,इसके आलावा 300 से अधिक एनसीडी परिक्षण किये गए।

इस अवसर पर सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीना ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योजनाएं सभी के विकास के लिए चलाई जाती हैं जिससे जरूरतमंद को उसका लाभ मिल सके। सभी की जिम्मेदारी है कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दें। योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिलेगा तो देश तेज गति से विकास करेगा।

इस अवसर पर मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा ने सरकार की योजनाओं और प्रदर्शनी की विस्तृत जानकारी दी। प्रदर्शनी में मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों, युवाओं,महिलाओं एवं आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को उपायुक्त नगर निगम दक्षिणी पुष्पा सिसोदिया, पुरोहित,केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा तथा मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा,क्षेत्रीय प्रचार सहायक संजय बूलचंदानी एवं रवि कुमार योगी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

प्रदर्शनी के दौरान विभाग के पंजीकृत दल गौतम परमार एंड पार्टी,बाड़मेर के कलाकारों द्वारा प्रदर्शक संगीता घोष के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सरकारी योजनाओं का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार सहायक प्रेम सिंह ने किया। यह प्रदर्शनी 12 दिसंबर तक आमजन के अवलोकन हेतु प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुली रहेगी।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026