Doordrishti News Logo

हरियाली सावन महोत्सव में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिए भाग

जोधपुर,बेटी एक मुस्कान नई सोच संस्थान एवं माँ रीटा फाउंडेशन के तत्वाधान में हरियाली सावन महोत्सव का मधुबन हाउसिंग पार्क में आयोजन किया गया। बेटी एक मुस्कान नई सोच संस्थान की अध्य्क्ष स्नेहा भण्डारी ने महिलाओं के लिए कई तरह की एक्टिविटी रखी जहां महिलाओं ने पूरे जोश के साथ हर एक्टिविटी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में लहरिया साड़ी की थीम रखी गई थी। अधिकतर महिलाएं लहरिया साड़ी में आई। महिलाओं ने मेहंदी आयोजन,डांस,ग्रुप डांस,गेम्स, केटवॉक में बढ़चढ़ कर भाग लिया। अध्य्क्ष स्नेहा भण्डारी ने सभी विजेताओं को संस्थान की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड नम्बर 42 की पार्षद प्रिया विश्नोई ने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

संस्थान सदस्य सुखदीप कौर, एडवोकेट मंजू सिंह,नवनीता पुरोहित,खुशबू दाधीच ने सभी महिलाओं का सम्मान किया और आशिष कन्नौजिया ने पूरे कार्यक्रम का प्रबंध देखा। संचालन डिम्पल माहेश्वरी ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026