Doordrishti News Logo

महिला से छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

जोधपुर, जिला पूर्व में किराए पर रहने वाली एक 21 साल की विवाहिता के साथ मकान मालकिन के भाई और पांच अन्य मिलकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अब पुलिस की शरण ली है। मामला शनिवार को दर्ज करवाया गया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। अग्रिम अनुसंधान एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

जिला पूर्व की एक निरीक्षक ने बताया कि 21 साल की महिला की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि 15 फरवरी को वह कमरे पर अकेली थी। तब उसकी मकान मालकिन संगीता आई और दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोले जाने पर उसने उसे धक्का दे दिया और अपने भाई बाबू को अंदर बुलाया और दोनों को कमरे बंद कर दिया। बाबू ने दुष्कर्म किया।

चिल्लाने पर पांच छह अन्य लोग कमरे पर आए और जान की धमकी देते हुए बारी बारी दुष्कर्म किया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता ने मकान मालकिन के भाई बाबू और पांच अन्य लोगों द्वारा दुष्कर्म की रिपोर्ट दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान एसीपी स्तर के अधिकारी द्वारा किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026