महिला का तीन साल तक यौन शोषण,आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला का तीन साल तक यौन शोषण,आरोपी गिरफ्तार।जिला पश्चिम के सूरसागर पुलिस थाना क्षेत्र में महिला का तीन साल तक यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीडि़ता ने अपने उधार दिए रुपए मांगे तो आरोपी ने फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण का शिकार बनाया था। मामला गत जनवरी में दर्ज हुआ था।
एमबीएम विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 19 को
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि 21 जनवरी को पीडि़ता ने एक आरोपी के खिलाफ उधार की रकम देने और फोटो वीडियो वायरल की धमकी देकर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी थी। थानाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड निवासी साजिद खां को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है।
