Doordrishti News Logo

निबंबित पुलिस उपाधीक्षक के खिलाफ महिला ने लगाए गंभीर आरोप

यौन शोषण एवं भद्दी चैट के साथ बेटा बहू के जान की धमकी दी

जोधपुर, जिला पश्चिम के एक थाने में पुलिस सेवा से निलंबित उपाधीक्षक के खिलाफ वृद्ध महिला की तरफ से गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। महिला का आरोप है कि निलंबित उपाधीक्षक ने कई सालों तक उसका यौन शोषण किए जाने के साथ अब सोशल मीडिया के मार्फत भद्दे मैसेज डाल रहा है। पुलिस ने घटना में मामला दर्ज करते हुए अब अग्रिम अनुसंधान आरंभ किया है।

जिला पश्चिम के एक थाने की पुलिस ने बताया कि 62 वर्षीय विधवा की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया है। इसका आरोप है कि वह काफी अरसे तक कोटा में परिवार सहित रही थी। तब वहां पर एक पुलिस उपाधीक्षक भी रहा था। उससे पारिवारिक रिश्ता था। पति के देहांत और उससे पहले ही पुलिस उपाधीक्ष उसके परिवार को धमकी देता रहा और रूपयों की अवैध वसूली करता रहा। इसके साथ ही वह उससे यौनाचार करता रहा। पीडि़ता का आरोप हैं कि उसकी शिकायत पर ही उसे कोटा से निलंबित किया गया था। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर अब अश्लीलता पूर्ण मैसेज भेजने के साथ न्यूड फोटो वीडियो डाल रहा है। वह उसके परिवार की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना में मामला दर्ज करते हुए पुलिस उपाधीक्षक का नामजद किया गया है। इसमें अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026