Doordrishti News Logo

लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला ने लगाया फंदा

निकाह का झांसा देकर साथ रखा

जोधपुर,शहर के सूरसागर इलाके में ऊंटों की घाटी में अपने पुरूष मित्र के साथ रहने वाली महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोपी उसे निकाह करने का झांसा देता रहा और साथ में रखा। आखिरकार निकाह से मुकर गया और फरार हो गया। बाद में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की बहन ने अब आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई के बाद उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- फिनटेक डिजिटल इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

सूरसागर थाने के एएसआई गजेेंंद्र कुमार ने बताया कि मामले में भोमियाजी की घाटी निवासी बेबी बानो पुत्री प्रेम खान ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी बहन परवीन पहले से तलाकसुदा थी और उसके एक बेटा भी है। वह इन दिनों फलोदी के ओपारडी निवासी अयुब खां पुत्र सिकंदर खां के साथ काफी समय से ऊंटों की घाटी में रह रही थी। अयुब ने उसे निकाह करने का झांसा दिया और साथ में रखा था। काफी दिनों से उस पर निकाह के लिए कहा जा रहा था। आखिरकार उसने निकाह से इंकार कर दिया। इससे आहत होकर उसकी बहन परवीन ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

एएसआई गजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: