Doordrishti News Logo

रकम रिफंड के लिए पुलिस ले रही साइबर एक्सपर्ट की मदद

जोधपुर, शहर के रातानाडा एयरफोर्स रोड स्थित अरविंद नगर की रहने वाली एक महिला व्याख्याता को शातिर ने लक्की ड्रा में एसयूवी खुलने का झांसा देकर खाते में 3.61 लाख रूपए डलवा कर हड़प लिए। ना तो कार मिली और ना ही दी गई रकम लौट पाई। अब बदमाश ने फोन बंद कर दिया है।

घटना 15-16 जून को हुई। पीडि़त महिला व्याख्याता ने रातानाडा पुलिस की शरण ली और केस दर्ज कराया है। पुलिस इसमें साइबर एक्सपर्ट की मदद लेकर रकम को रिफंड करवाने का प्रयास कर रही है।
रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि एयरफोर्स रोड अरविंद नगर सी सेक्टर की रहने वाली 61 साल की व्याख्याता डॉक्टर नीलम कुमारी पत्नी सतनाम सिंह सिख की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि 15 जून को उनके पास में एक किसी सुनील कुमार नाम के शख्स का फोन आया और एक कम्पनी के मार्फत लक्की ड्रा में एसयूवी खुलने की बात की। झांसे में व्याख्याता कुछ समझ पाती उससे पहले ही शातिर ने उन्हें कार को हासिल करने के बारे में कुछ औपचारिकताएं पूरी करने को कहा।

व्याख्याता ने अपने दिल्ली वाले बैंक खाते से उस शातिर को पहले 16 हजार, फिर 20 हजार और 40 हजार रूपए भेज दिए। तब वह और शर्तों के साथ रूपए खाते में डलवाता रहा। दो दिन तक वह रकम शातिर के खाते में डलवाती रही। अब उसने फोन बंद कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि महिला व्याख्याता से शातिर ने 3 लाख 61 हजार 220 रूपयों की ठगी की है। धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की गई है। इसमें साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।

>> लॉकडाउन में राशन सामग्री दिलाई, फिर महिला से दुष्कर्म

Related posts:

महिला सुरक्षा के लिए जोधपुर मंडल की मेरी सहेली-1टीम का सराहनीय कार्य

December 19, 2025

भगत की कोठी लोको शेड में सौंदर्यीकरण से संवर रहे पुराने डीजल इंजन

December 19, 2025

ऊर्जा संरक्षण के संकल्प के साथ रेलवे ने मनाया ऊर्जा संरक्षण सप्ताह

December 19, 2025

बाड़मेर-मुनाबाव प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन का संचालन

December 19, 2025

जोधपुर-हिसार ट्रेनों का संचालन बहाल

December 19, 2025

बाड़मेर-हावड़ा-सुपरफास्ट का प्रयागराज स्टेशन पर ठहराव रद्द

December 19, 2025

राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान की हस्तशिल्प विरासत का प्रदर्शन

December 19, 2025

राज्य स्तरीय बड़ली भैरू पशु मेले की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

December 19, 2025

राजीव गांधी नगर थाने का वाहन चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

December 19, 2025