Doordrishti News Logo

तीन माह के बच्चे के साथ महिला कूदी कायलाना झील में

  • गोताखोरों ने ततपरता दिखाते हुए महिला और उसके बच्चे को बचाया
  • महिला को राजीवगांधी नगर थाना पुलिस के सुपुर्द किया
  • सूरसागर की रहने वाली है महिला

जोधपुर, शहर के कायलाना झील में आज एक विवाहिता अपने टॉन महीने के बच्चे के साथ आत्महत्या के इरादे से कूद गई। गनीमत रही कि महिला के कुड़ते ही वहां के गोताखोरों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने बिना दे किए तुरन्त झील में कूदकर बच्चे और उसकी माँ को बचा लिया। राजीव गांधी नगर थाना अधिकारी अमित यादव ने बताया कि सूरसागर निवासी एक विवाहिता अपने 3 माह के बच्चे के साथ कायलाना के झरना क्षेत्र में आत्महत्या के इरादे से कूद गई। कूदने की आवाज सुनकर वहां उपस्थित गोताखोरों ने कायलाना झील में छलांग लगाकर महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस कार्य में गोताखोर अशोक को चोट लग गई। समय रहते महिला की जान बच गई।

तीन माह के बच्चे के साथ महिला कूदी कायलाना झील में

गोताखोरों ने महिला को राजीव गांधी नगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। महिला का कहना है कि घर में कोई नही था और उसके मन में आत्महत्या करने का विचार आया तो वह कायलाना झील में आई और कूद गई। सोइरसागर निवासी इस महिला का पति मेडिकल क्षेत्र में काम करता है,इसके नाना का निधन हो जाने से घर के सभी लोग शोक सभा मे गए थे और महिला अपने बच्चे के साथ अकेली घर पर थी। आत्महत्या का विचार आने पर यह महिला कायलाना जाकर झील में कूद गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews